रायगढ़

अटल बिहारी  वाजपेयी  विवि  ने दासरथी जांगड़े  को  दी  पीएचडी  की  उपाधि


रायगढ़।
अटल बिहारी वाजपेयी विवि ने दासरथी जांगड़े को उनके शोध कार्य पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उन्होने गुरु ‘घासीदास के उपदेशों का मनोवैज्ञानिक अध्ययन ‘ विषय पर अपना शोध कार्य कमला नेहरु महाविद्यालय कोरबा (छग) के सहा. प्राध्यापक (हिंदी )डां. अर्चना सिंह के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया।
ग्राम सूपा (पुसौर) निवासी दासरथी जांगड़े /बैजनाथ जांगड़े वर्तमान में प्रधान पाठक शास. प्राथ.शाला जेवरीडीह एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक संकुल केंद्र बड़ेभंडार के पद पर विखं पुसौर जिला रायगढ़ में कार्यरत हैं। दासरथी जांगड़े जी ने बताया कि ‘गुरु घासीदास के उपदेशों का मनोवैज्ञानिक अध्ययन’ करना आवश्यक है।
दासरथी जांगड़े के इस उपलब्धि से उनके मार्गदर्शक गुरुजन , मित्र गण , शालेय स्टाफ , रिश्तेदार व परिवार में अत्यंत हर्ष है।साथ ही सभी ने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं के साथ बधाईयां दी।

Related Articles

Back to top button