छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सहसपुर शाला गुरु पूर्णिमा का आयोजन मणि प्रभा एवं शिक्षकों का किया पूजन

सारंगढ़-/आज गुरुवार को माध्यमिक शाला सहसपुर में महर्षि वेदव्यास जी के जन्म दिवस के अवसर पर गुरु पूर्णिमा समारोह का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत शाला की प्रधान पाठिका का श्रीमती मणिप्रभा त्रिपाठी ने बच्चों को गुरु के महत्व और गुरु का सम्मान के बारे में सीख दी इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती सविता अमित सारथी एवं उनके पतिदेव श्रीमान अमित सारथी की गरिमामई उपस्थिति थी श्रीमती सविता अमित सारथी प्रधान पाठक श्रीमती मणिप्रभा त्रिपाठी की भूतपूर्व छात्रा रहीं हैं ,उन्होंने अपने शिक्षिका को श्रीफल पेन देकर तिलक चंदन कर आरती उतार कर चरण स्पर्श कर सम्मान किया तथा सभी शिक्षिकाओं का भी उन्होंने पेन देकर तिलक लगाकर आरती उतार कर सम्मान किया शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के द्वारा यहां प्रस्तुति हृदय को भावविभोर कर गया और महसूस हुआ कि अगर गुरु की छवि अपने हृदय में बसाई जाएं तो आजीवन गुरु का सम्मान हृदय में बना रहता है जिसका ज्वलंत उदाहरण आज देखने को मिला ।
बच्चों ने भी श्रीमती सविता अमित सारथी से अपने शिक्षकों का आजीवन सम्मान कर बहुत कुछ सीखा बच्चों के हृदय में भी गुरुओं के प्रति सदा सम्मान रखने का भाव जगा
बच्चों ने सरस्वती वंदना का गायन किया तथा सभी राज्यों के नाम राजधानियां के सहित बताकर उन्हें बहुत खुश किया तथा सड़क सुरक्षा , गुरु वंदना एवं भारत माता की वंदना एई देशो एई माटी मौमोतामौई माटी का गीत उड़िया में प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया सब शाला के सभी बच्चों ने गुरु को तिलक लगाकर फूल अर्पण कर उनका सम्मान किया चरण वंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया इस प्रकार का कार्यक्रम हर एक स्कूलों में अवश्य होना चाहिए जिससे कि गुरु के महत्व को बालक जान सके और उनका सदा सम्मान कर सके ।
माध्यमिक शाला सहसपुर में हर एक प्रकार के उत्सवों को पर्वों को समारोहों को और त्योहारों को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है बच्चों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाती है और हर एक उत्सव समारोह से बच्चों को उसे उत्सव के मानने का कारण और उद्देश्य बताया जाता है जिससे बच्चे अपने उत्सवों तीज त्योहारों को जानते हैं सीखते हैं मनाने के तरीके को जानते हैं और विद्यार्जन करते हैं अंत में जलपान के साथ तथा बच्चों को चॉकलेट पूरी खीर और छोले खिलाकर शाला प्रबंधन समिति प्रधान पाठक एवं शिक्षकों के द्वारा न्यौता भोजन का आयोजन किया न्यौता भोजन पकाने वाली दोनों रसोईया श्रीमती विमला यादव एवं श्रीमती लक्ष्मीन पटेल को साधुवाद दिया गया सभा का समाप्ति की घोषणा किया गया ।
हम शालेय परिवार की तरफ से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती समिति सविता अमित सारथी को बहुत-बहुत साधुवाद देते हैं ईश्वर उनको बहुत यशस्वी बनाए।
इस समारोह में शाला के शिक्षकों में की वरिष्ठ शिक्षक श्रीमती विजयलक्ष्मी गोपाल ,श्रीमती सरिता देवांगन श्री संजय कुमार जायसवाल श्री गौरी शंकर साहू की गरिमामई में उपस्थित थी

Related Articles

Back to top button