छत्तीसगढ़रायगढ़हाथी

113 हाथी धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में मचा रहे है तांडव, राइस मिल का गेट तोड़कर धान को बनाएं भोजन

Elephant attack रायगढ़। जिले के दोनो वन मंडल में हाथियों के आक्रमाक स्वभाव से संवेदनशील तथा अति संवेदनशील ग्रामो के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन मंडल में 27 नर 50 मादा 36 बच्चे कर साथ कुल 113 हाथी वन विभाग के रिकार्ड में है ये हाथी लगातार ग्रामीणो को भय के माहौल में जीने को मजबूर कर रहे है जबकि उनके घर- बाड़ी तोड़कर, फसल नुकसान, अनाज को भोजन बनाकर आर्थिक नुकसान पहुचा रहे है। जिसमें एक हाथी दल से अलग होकर मेढरमार के एक राइसमिल के गेट को तोड़कर धान को भोजन बनाया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात 12 बजे के आसपास धरमजयगढ़ वन मंडल के तराईमार परिसर के अंतर्गत आने वाले मेढरमार गांव में संचालित संजय राइस मिल के गेट को तोड़कर एल दंतैल हाथी अंदर घुसा गया। जिससे वहां अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। इस दौरान हाथी ने यहां रखे कई बोरी धान को खाया और अस्त व्यस्त कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही हाथी मित्र दल की टीम मौके पर पहुंची और फिर हाथी को जंगल की तरफ भगाया गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि सबसे पहले यह हाथी 10 बजे के आसपास आमगांव की तरफ से आकर राइस मिल में घुसा था। दूसरी बार 12 बजे और तीसरी बार सवा 1 बजे के आसपास राइस मिल में ही घुसा था। इस दौरान हाथी मित्र दल की टीम हर बार मौजूद रही और हाथी को वापस जंगल तरफ भगाया गया। साथ ही राइस मिल के कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा गया।

Related Articles

Back to top button