
रायगढ़।ऊरगा से पत्थलगांव बन रहा भारतमाला मार्ग में बायसी कॉलोनी के मेंढरमार गांव में मुआवजा राशि पाने की होड़ में अवैध तरीके से शेड बनाया गया था । अवैध निर्माण को हटाने धरमजयगढ़ एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस बल की निगरानी में सुबह 9 बजे से अवैध शेड में जेसीबी चलाकर हटाया गया। इस प्रकरण में 13 अगस्त को धरमजयगढ़ एसडीएम प्रवीण कुमार भगत द्वारा अवैध शेड बनाने वालों को नोटिस भेजा था।
जिसमे चेतावनी देते हुए 28 अगस्त तक शेड हटाने का आदेश दिया गया था। बावजूद इसके शेड को नही हटाया गया। ऐसे में प्रशासन द्वारा तोड़ फोड़ की कार्रवाई कर उक्त निर्माण पर ढहाए है।




