
रायगढ़।शासकीय स्कूल के छात्रों को ड्रेस वितरण के लिए बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष इंतजार करना पड़ेगा। राज्य शासन की ओर से ड्रेस सप्लाई जिले को अब तक नहीं हो सकी है।आलम यह है कि बच्चे पुराने ड्रेस या फिर बैगेर गणवेष के ही स्कूल आ रहे है। बीते वर्ष शाला प्रवेशोत्सव के साथ ही छात्रों को किताबों के वितरण के साथ ड्रेस का वितरण किया गया था। इस वर्ष शाला प्रवेशोत्सव के साथ किताबों का वितरण स्केनिंग किए जाने के बाद शुरु कर दिया गया है। गणवेश को लेकर अभी भी छात्रों को इंतजार करना पड़ेगा। संभवतः ड्रेस वितरण का काम जुलाई माह से शुरु हो सकेगा। जिस फर्म को ड्रेस सप्लाई का काम सौंपा गया है। उस फर्म के माध्यम से अब तक जिले में ड्रेस की सप्लाई के लेकर सूत्रो के मुताबिक आधा अधूरा किया गया है।
वहीं दूसरी ओर राज्य शासन की ड्रेस आपूर्ति की व्यवस्था में बदलाव किए जाने की वजह से वनांचल क्षेत्र वाले संभाग में सबसे पहले ड्रेस की आपूर्ति की जानी है। जगदलपुर बस्तर जैसे क्षेत्रों में जून माह में सप्लाई शुरु हो गई है। उसके बाद सरगुजा संभाग तथा बिलासपुर संभाग में ड्रेस की वितरण की जाएगी। इस नई व्यवस्था से इस वर्ष ड्रेस वितरण को बिलासपुर संभाग में लंबा समय लग सकता है। कयास लगाया जा रहा है कि जुलाई माह के अंतिम में ही ड्रेस की सप्लाई होने पर वितरण शुरु किया जा सकेगा।चूंकि शिक्षा विभाग अभी भी अधिकृत रुप से इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रहा है। ऐसे में स्कूल खुलकर 20 दिन से अधिक समय बीत चुका है फिर भी बच्चे पुराने ड्रेस में ही स्कूल मजबूरी वश तथा कुछ बैगेर गणवेश के आने को मजबूर है।
एक्का दुक्का स्कूलों में बढ़ी छात्रों की दर्ज संख्या
स्कूल सूत्रों के मुताबिक जिले के कुछ प्रायमरी से लेकर मिडिल स्कूल तक प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या बढ़ने की जानकारी मिली है। देखा जाए तो रुझान कम होने की वजह पहले आत्मानंद एवं अब अंग्रेजी की महत्ता को देखते हुए अमूमन अधिकांश पालकगण भविष्य गढ़ने के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूलों की और रुख कर रहे है।
वनांचल बस्तर संभाग में पहले वितरण का निर्णय
इस चालू शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए शासन की ओर से ड्रेस आपूर्ति के व्यवस्था में सबसे पहले बस्तर संभाग में पहले आपूर्ति की गई है। उसके बाद शेष संभागों में इस कार्य को शुरु किया जाएगा। बहरहाल अब तक गणवेष नही आने के पीछे की वजह सप्लाई चैन बताया जा रहा है।
एक नजर तहसील वार प्राथमिक स्कूलों पर
जिले में संचालित प्राथमिक एवं मीडिल स्कूल
तहसील- प्रायमरी स्कूल -मीडिल स्कूल
स्वतंत्र-इग्नाइट- पीएम-श्री – स्वतंत्र-इग्नाइट-कस्तूरबा
पुसौर -177-1-1- 78- 1-0
रायगढ़-202-1-1-101-1-0
घरघोड़ा- 126-1-1-47-1-0
खरसिया -181-1-1-102-1-0
लैलूंगा -264-1-1-120-1-1
तमनार-135-1-1-58-1-0
धरमजयगढ़-324-1-1-18-1-1
योग-1409-7-7-623-7-2
शाला प्रवेशोत्सव के साथ किताबों के वितरण का काम स्कूलों में शुरु कर दिया गया है। किताबे समय पर पहुंच गई थी ड्रेस की सप्लाई अभी तक जिले में नहीं हुई है जिसकी वजह से ड्रेस वितरण में समय लग रहा है।
डा व्हीके राव,जिला शिक्षा अधिकारी




