सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ के ढाबा में छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के शराब की हो रही है खुलेआम बिक्री पुलिस और आबकारी मौन

जिला पुलिस और आबकारी विभाग के संरक्षण में बना होटल ढाबा अवैधानिक रूप से बार

आबकारी और पुलिस विभाग के संरक्षण में गली मोहल्ले से लेकर ढाबा- होटल में बेखौफ अवैध छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा के सभी ब्रांड शराब बिक्री हो रही है। इस पर लगाम लगाने के बजाए अधिकारी आंख बंद कर लिए है।

सारंगढ़।छत्तीसगढ़ शासन सुशासन तिहार से पहले ही अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दी थी लेकिन आबकारी और पुलिस विभाग के संरक्षण में गली मोहल्ले से लेकर ढाबा- होटल में बेखौफ अवैध छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा के सभी ब्रांड शराब बिक्री हो रही है। इस पर लगाम लगाने के बजाए देखकर अधिकारी आंख बंद कर लिए हैं इससे कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

नवगठित सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पड़ोस के ओड़िशा से घिरा हुआ है। यहां असनवैधानिक कृत्य तेजी से बढ़ रहा है आपराधिक लोग आपराधिक गतिविधियों वाले कारोबार को तेजी से फैला रहे हैं। इसकी चर्चा सारंगढ़ के सभी गली मोहल्ले में होने लगी है। जिसमें शराब का कारोबार इन दोनों चर्चा में आ गया है। जिसमें शहर से नेशनल हाईवे रायगढ़ मार्ग बिलासपुर मार्ग में मौजूद ढाबा में अवैध रूप से छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा ब्रांड के शराब आसानी से मिल रहे हैं । जिससे ढाबा संचालक स्वयं ग्राहकों को परोस रहे हैं। देखा जाए तो इन ढाबा होटल में अवैध रूप से शराब पहुंचाने के लिए आबकारी विभाग की संरक्षण में होना प्रतीत हो रहा है दरअसल शान द्वारा के हिसाब से ही प्रवृति व्यक्ति शराब दिया जाना है इसके बावजूद मानव दुकान में मौजूद सेल्समैन अवैध रूप से नियमों को तक में रखते हुए शराब की सप्लाई बिक्री के तौर पर कर रहे हैं जिसके फल स्वरुप ढाबा में यह कारोबार तेजी से फैलने लगा है। इसका असर यह है कि गांव के गली मोहल्ले नगर के युवा वर्ग नशाखोरी की चपेट में आ रहे हैं जिससे छोटी बड़ी वारदात भी घटित हो रही है। बहरहाल लोगों में गली मोहल्ले होटल ढाबा में अवैध शराब मिलने तथा परोसने की शिकायत लगातार आ रही है जिसे लेकर जिम्मेदारी पुलिस तथा आबकारी विभाग मौन हैं।

नामजद अपराधों में कार्रवाई कर वाहवाही बटोरने में जुटी पुलिस

सारंगढ़ जिला पुलिस अब तक छोटे-छोटे प्रकरण में संलिप्त लोगो पर कार्रवाई कर रही थी। विडंबना यह है कि उक्त कार्रवाई में पुलिस खुद की पीठ थपथपाई करने के लिए जिले के सभी थानेदार नामजद आरोपितों को पकड़ने में लगे हुए है और उन्हें पकड़कर जमकर वाहवाही तक लूट रहे। इसमे दुष्कर्म व छेड़छाड़ का प्रकरण तक शामिल है। इसके अलावा इसी तरह नामजद ठगी के प्रकरण पर दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

शहर तथा हाइवे में मौजूद कई ढाबा बने अघोषित बार

सारंगढ़ जिला दो प्रमुख नेशनल हाईवे से जुड़ा हुआ है जबकि यह जिला न्यायाधानी राजधानी को भी जोड़ता है।
जिसमें सारंगढ़ से दनसारा होते हुए अधिकांश ढाबा में अवैध शराब आसानी से उपलब्ध होता है। इसी तरह यही हाल रायगढ़, एवं बिलासपुर रोड़ का भी है। जिनमे शराब के साथ पीने- पिलाने के लिए मानो अघोषित बार बना हो। ऐसा नहीं की इन सभी तत्वों से पुलिस एवं आबकारी प्रशासन वाकिफ न हो।

Related Articles

Back to top button