
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के सख्त निर्देशों पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 11 किलो 655 ग्राम गांजा, 2 मोबाइल और एक स्कूटी के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जप्त सम्पत्ति की कुल कीमत लगभग 2,16,000 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण:
- डिगंबर उर्फ देव सिदार, पिता- चैतराम सिदार, निवासी- चांदनी चौक, वार्ड नंबर 11, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़ (गांजा परिवहनकर्ता)
- शुभम बरेठ, पिता- कार्तिक राम बरेठ, निवासी- इंदिरा नगर, वार्ड नंबर 7, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़ (गांजा परिवहनकर्ता)
- राकेश साहू उर्फ राहुल, पिता- भागीरथी साहू, निवासी- ग्राम भेड़ीमुड़ा, थाना लैलूंगा, हाल मुकाम- चांदमारी, जिला रायगढ़ (गांजा खरीदार)
घटना का विवरण:
दिनांक 4 अगस्त 2025 को थाना प्रभारी प्रमोद यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ओडिशा की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी में गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम खैरगढ़ी, नाला पुल के पास मेन रोड पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर स्कूटी में सफेद बोरी में रखे 5 पैकेटों में कुल 11 किलो 655 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन (कीमत ₹20,000) एवं TVS स्कूटी (कीमत ₹80,000) जप्त की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त गांजा राकेश साहू उर्फ राहुल को बिक्री करने के उद्देश्य से ला रहे थे। आरोपी राहुल ने भी गांजा खरीदने की बात स्वीकार की है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना सरिया में अपराध क्रमांक 175/25 धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, विधिवत कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
कार्यवाही में विशेष योगदान देने वाले पुलिसकर्मी:
थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिदार, मोहन गुप्ता, सत्यम मंडलोई, आरक्षक राजकुमार साव, लक्ष्मी पटेल, अनुज सिदार, दिलीप साव तथा साइबर सेल से रामकुमार मानिकपुरी, विजय यादव एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।




