
मिडमिडा। राज्य शासन के निर्देशानुसार शा. प्राथ. शाला मिडमिडा में पालक-शिक्षक मेगा बैठक का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें पालकों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही।

बैठक में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, पाठ्यपुस्तक, गणवेश, राज्य छात्रवृत्ति, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण, एको व युथ क्लब, बस्ता विहीन शनिवार, न्योता भोजन, छात्र दिनचर्या, परीक्षा व पोषण संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रधान पाठक विजेंद्र चौहान, ग्राम पंचायत सरपंच पूर्णचंद्र गुप्ता,SMCअध्यक्ष गुणमनी खाम्हारी, सहायक शिक्षक रिंकी बिशि, संदीप पंडा, SMS सदस्य, महिला समिति अध्यक्ष, सचिव, सदस्य गण एवं रसोइया गण मौजूद रहे।




