छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

” सारंगढ़ खेल भाठा मैदान में सांसद राधेश्याम राठिया ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां”पढ़े पूरी खबर,,,,,

आजादी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 अगस्त।
स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह मंगलवार को सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में धूमधाम और देशभक्ति के रंग में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने तिरंगा झंडा फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस बल, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड और स्कूली बच्चों ने अनुशासित परेड का शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि ने दिया जनता को संदेश

सांसद राठिया ने मुख्यमंत्री का संदेश आम नागरिकों तक पहुँचाया। इसके बाद उन्होंने हर घर तिरंगा और सुपोषित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जैसे संदेशों से सजे रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में उड़ाए। शहीद परिवारों का सम्मान करते हुए उन्हें शाल-श्रीफल भेंट कर उनके त्याग को नमन किया। कार्यक्रम स्थल पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

देशभक्ति गीतों से गूंजा समारोह स्थल

मुख्य समारोह में शहर के कई स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देशभक्ति का जज्बा पेश किया। स्वामी आत्मानंद विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सेजेस), सरस्वती शिशु मंदिर, मोना मॉर्डन, अशोका पब्लिक स्कूल, संत थॉमस, सीपीएम स्कूल और शासकीय हाईस्कूल हरदी के विद्यार्थियों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। आरंभ है प्रचंड, वीर शिवाजी और छत्तीसगढ़ी गीतों पर प्रस्तुतियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनीं।

विजेताओं का हुआ सम्मान

विधायक उत्तरी जांगड़े की उपस्थिति में सांसद राधेश्याम राठिया ने परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों और विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।

  • जूनियर डिवीजन परेड में सेजेस स्कूल एनसीसी विंग प्रथम, जूनियर रेडक्रॉस द्वितीय और सेजेस स्कूल एनसीसी जूनियर डिवीजन तृतीय स्थान पर रहा।
  • सीनियर डिवीजन परेड में एनसीसी दल प्रथम और पुलिस दल द्वितीय स्थान पर रहा।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम में सेजेस स्कूल को प्रथम, मोना मॉर्डन को द्वितीय और शासकीय हाईस्कूल हरदी को तृतीय पुरस्कार मिला।

गणमान्य जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

इस अवसर पर पूर्व विधायक शमशेर सिंह, छबिलाल, केराबाई मनहर, जिला पंचायत सदस्य दिनेश जांगड़े, जनपद पंचायत सारंगढ़ अध्यक्ष, ज्योति पटेल, जगन्नाथ केशरवानी, अरुण गुड्डू यादव, मनोज जायसवाल, सतीश यादव, प्रहलाद आदित्य, जीवन, बरतराम साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button