छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सरसीवा क्षेत्र की बेटियों ने रौशन किया नाम, दीप्ति जांगड़े व सिमरन जाटवर को मिली MBBS सीट! पढ़े पूरी खबर,,,,

गांव से निकलकर बेटियों ने रौशन किया नाम, नीट में शानदार सफलता

सरसीवा की धरती पर गूंजी खुशी, बेटियों ने बढ़ाया मान

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सरसीवा तहसील क्षेत्र की बेटियों ने मेहनत और लगन के दम पर वह कर दिखाया है, जिस पर पूरा इलाका गर्व कर रहा है। पिकरीपाली गांव की दीप्ति जांगड़े ने नीट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 वीं रैंक हासिल की और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद में MBBS सीट पाई। वहीं बलौदी गांव की सिमरन जाटवर ने 139वीं रैंक के साथ सफलता प्राप्त कर मेडिकल कॉलेज महासमुंद में जगह बनाई।

इन बेटियों की उपलब्धि को लेकर ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है। लोगों का कहना है कि यह केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सम्मान और प्रेरणा की उपलब्धि है। मेहनत, समर्पण और परिवार के आशीर्वाद से एक सपना साकार हुआ है। अब ये बेटियां सिर्फ डॉक्टर नहीं बन रहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की तमाम बेटियों के लिए उम्मीद की किरण बन चुकी हैं।

दीप्ति जांगड़े ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बड़े भाई के साथ-साथ गांववालों की दुआओं को दिया। उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि मैं एक अच्छा चिकित्सक बनकर जरूरतमंदों की सेवा करूं। वहीं सिमरन जाटवर ने भी कहा कि परिवार, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद से ही यह उपलब्धि संभव हुई है। दोनों ने वादा किया कि वे गरीब और वंचितों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए सदैव समर्पित रहेंगी।

गांव-गांव में दोनों बेटियों की इस सफलता पर खुशी का माहौल है। लोग कह रहे हैं कि आज पूरी सरसीवा तहसील का मान बढ़ गया है।

Related Articles

Back to top button