भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धासुमन अर्पित, कविताओं और आदर्शों को किया याद! पढ़े पूरी खबर,,,,,,

गीत नया गाता हूं
टूटे हुए सपनों की कौन सुने सिसकी
अन्तर की चीर व्यथा पलकों पर ठिठकी
हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा,
काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं
गीत नया गाता हूं, गीत नया गाता हूं
सारंगढ़-बिलाईगढ़।
भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आज भाजपा कार्यालय चंदाई में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता जगन्नाथ बानी, जुगल बानी , भुवन मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता वेदराम , जिला प्रवक्ता अरविंद हरीप्रिया , प्रदेश मंत्री हरिनाथ खूटें, दुर्गा सिंह ठाकुर, अजय जवाहर नायक, परिमल चंद्रा , अमित अग्रवाल , टीकाराम पटेल के साथ ही साथ अन्य वरिष्ठ नेता पदाधिकारीयो की उपस्थिति में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि वाजपेयी जी की ओजस्वी वाणी, दूरदर्शी सोच और काव्यात्मक संवेदनशीलता भारतीय राजनीति में सदैव मिसाल रहेंगी। राष्ट्र सेवा, सुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के उनके आदर्श हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

गौरतलब है कि अटल बिहारी वाजपेयी (25 दिसम्बर 1924 – 16 अगस्त 2018) भारत के दसवें प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने तीन बार प्रधानमंत्री का पद संभाला और देश को मजबूत नेतृत्व दिया। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, प्रखर वक्ता, पत्रकार और हिन्दी कवि भी रहे। भारतीय राजनीति के भीष्मपितामह कहे जाने वाले वाजपेयी जी ने आजीवन अविवाहित रहकर राष्ट्र सेवा को ही अपना संकल्प बनाया।

उनकी कविताएं आज भी लोगों में जोश और नई ऊर्जा का संचार करती हैं। “हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा…” जैसे उनके काव्यपंक्तियां कार्यकर्ताओं को कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का संदेश देती हैं।




