छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सरिया पुलिस ने पकड़ा लंबे समय से फरार धोखाधड़ी का आरोपी! पढ़े पूरी खबर,,,,

सरिया। लंबे समय से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को सरिया पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी का नाम रेशमलाल सेठ पिता जोहनलाल सेठ, उम्र 27 वर्ष, निवासी दुलारपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) बताया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ आंजनेय वार्ष्णेय ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

मामला क्या है

दिनांक 09 मार्च 2024 को स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड के शाखा प्रबंधक लक्ष्मी नारायण सिदार ने थाना सरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कंपनी के कर्मचारी रेशमलाल सेठ और जगन्नाथ नायक ने ग्राहकों से लिए गए लोन की किश्त की रकम ₹3,22,052 कंपनी में जमा नहीं की। दोनों आरोपी रकम गबन कर फरार हो गए थे। इस आधार पर थाना सरिया में अपराध क्रमांक 51/2024 धारा 420, 409, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।

प्रकरण के दौरान आरोपी जगन्नाथ नायक को 31 जुलाई 2025 को मुंबई से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं दूसरा आरोपी रेशमलाल सेठ पुलिस गिरफ्त से बाहर था। 19 अगस्त 2025 को पुलिस ने उसे दुलारपाली से पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, एएसआई मोतीलाल डनसेना, प्रआर अनिल साहू, सुरेंद्र सिदार, आरक्षक दिगंबर पटेल, छतराम, साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button