क्राइम न्यूजसारंगढ़ बिलाईगढ़

युवती की स्कूटी में लगी आग,असामाजिक तत्वों पर आगजनी की आशंका,सरिया थाना में अपराध दर्ज

होंडा एक्टिवा स्कूटी में आग लगने की घटना से सनसनी फैल गई है ।इस घटना में सामाजिक तत्वों पर आग लगाने की आशंका भी व्यक्त की जारी है।

रायगढ़। 

मां के द्वारा संचालित नाथल दाई मंदिर प्रांगण में पूजा सामग्री दुकान में सहयोग करने के लिए युवती द्वारा उपयोग किए जाने वाले होंडा एक्टिवा स्कूटी में आग लगने की घटना से सनसनी फैल गई है । इस घटना में सामाजिक तत्वों पर आग लगाने की आशंका भी व्यक्त की जारी है। जिस पर सरिया पुलिस ने अपराध दर्ज करते हैं। प्रार्थिया ने थाने में बताया कि ज्योति गुप्ता  उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम विश्वासपुर बडे मानिकपुर थाना सरिया जिला सारंगढ बिलाईगढ की रहने वाली है, उसके पास एक होण्डा एक्टीवा स्कुटी क्रमांक सीजी 04 पीबी 1140 है । नाथल दाई मंदिर में स्थित उसकी मां की पुजा समाग्री दुकान है। जिसमें प्रतिदिन घर से आना -जाना करती हैं। उक्त एक्टिवा से सामान भी लाने में उपयोग करती है। रोजना की तरह  18/08/2025 के रात्रि करीबन 07:30 बजे नाथल दाई मंदिर दुकान से आकर विश्वासपुर स्थित अपने घर के बरामदा में उक्त होण्डा  एक्टीेवा स्कुुटी को लाकर खडी की थी, ततपश्चात दूसरे दिन तड़के 03:10 बजे घर से बाहर निकली तो  होण्डा् एक्टीवा स्कूटी जल रहा था, इस घटना को देखकर चीख पुकार मचाने लगी। जिसे सुनकर घर के अंदर मौजूद स्वजन बदहवास हालत में आए, और जलते स्कूटी को देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई,आनन-फानन में घर के अंदर से बाल्टी में पानी लाकर स्कूटी को किसी तरह बुझाने का प्रयास किया गया। इसमें उनकी मदद उनके पड़ोसियों द्वारा भी की गई। इस पूरे घटनाक्रम पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। बहरहाल घटनाक्रम की शिकायत प्रार्थिया ने लिखित मे दी, जिस पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले में को जांच में ली है।

Related Articles

Back to top button