क्राइम न्यूजसारंगढ़ बिलाईगढ़

सप्ताहिक बाजार से मोटरसाइकिल चोरी, सारंगढ़ थाने में अपराध दर्ज 

रायगढ़। शहर सहित ग्रामीण अंचलों में लगातार चोरी की वारदात हो रही हैं। जिसमें बाइक चोर गिरोह सक्रिय है , इसके सदस्य बड़ी आसानी से भीड़- भाड़ व रात के अंधेरे में शातिराना तरीके से चोरी कर रफूचक्कर हो रहे है। 

यह चोर गिरोह को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन रही है जबकि उनके वारदातों से आमजन अपनी मेहनत की कमाई को गंवा रहे है। इस क्रम में सारंगढ़ सप्ताहिक बाजार में किराना दुकान का संचालन करने वाले व्यक्ति की एक्सल मोटरसाइकिल चोरी होने की वारदात हुई है।रामकुमार मनहर पिता हरिदयाल निवासी ग्राम वार्ड क्रमांक-03 सारंगढ़ का रहने वाला हैं। युवक ने अपने दर्ज रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि  वह एमए फाइनल तक पढाई किया है । वर्तमान में साप्ताहिक बाजार सारंगढ किराना दुकान का संचालन करता हैं। बीते दिन 17 अगस्त की शाम करीबन 4 बजे मेरा टीवीएस एक्सएल जिसका क्रमांक सीजी-13-ए क्यू 9615 को मेरे किराना दुकान के सामने खडी कर दुकान में व्यस्त हो गया। इस दौरान  शाम करीबन 6 बजे घर जाने के लिये टीवीएस एक्सएल के पास गया तो  देखा कि वह जहां पर अपनी गाड़ी खडी किया था वहां पर नही था। इस घटना के बाद वह अपने स्तर में काफी खोजबीन किया  इसके बावजूद मोटरसाइकिल का कुछ पता नहीं चल पाया। ऐसे में वह बीते दिन थाना आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया है। 

Related Articles

Back to top button