छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में मौजूद आस्था के केंद्र श्याम मंदिर में चोरी, 10 मिनट में एक चोर ले गया लाखों का माल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। जिसमें दिन के उजाले और रात के अंधेरे में चोरी घटित हो रही है। इन सभी के बीच कोतवाली थाना क्षेत्र में संजय काम्प्लेक्स श्याम मंदिर में चोरी की वारदात से शहर में हलचल मच गया। जिसमें एक चोर ने पीछे के रास्ते से प्रवेश लाखो के सामान को चोरी कर लेकर फरार हो गया।
उक्त वारदात बीती रात करीब 1:20 से 1:30 बजे के बीच घटित हुआ हैं। जिसमें पीछे के रास्ते से मंदिर में प्रवेश किया और श्याम बाबा की श्री मुकुट, स्वर्ण निर्मित श्रृंगार सामान सहित दानपेटी लेकर फरार हो गया है। इसकी भनक तब लगी जब रोजना की तरह श्याम भक्त दर्शन के लिए तड़के आये तो मंदिर के दरवाजा में लगा ताला टूटा हुआ मिला। तब श्याम मंदिर के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। मन्दिर में चोरी की वारदात जंगल की आग की तरह फैल गई, बड़ी संख्या में श्याम मंदिर के पदाधिकारियों की टीम मौके पर आई, ततपश्चात पुलिस टीम भी आई और मौका मुआयना कर जांच पड़ताल आरम्भ की है। आस्था के केंद्र में वारदात होने से पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर आकर खोजी डाग रूबी के साथ सूक्ष्मता के पड़ताल में जुट चुकी है। पुलिस के मुताबिक कुछ संदिग्ध लोगों को साइबर सेल व कोतवाली पुलिस टीम ने पकड़ा है। जिनसे पूछताछ की जा रही हैं।




