क्राइम न्यूजछत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्ज़री कार में सवार होकर कंटेनर ट्रक से 91 किलो गांजा तस्करी विफल, एक महिला समेत 5 गिरफ्तार 

रायगढ़। दानसरा बेरियर के पास वाहनो की जांच तथा घेराबंदी बेरिकेड्स को देखकर भाग रहे कंटेनर ट्रक और लग्जरी XUV कार को सारंगढ़ कोतवाली पुलिस ने फिल्मी पटकथा की तर्ज पर  एमआरएम राईस मिल के पास पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिसमे सवार महिला समेत 5 आरोपियों से 91 किलो गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया है। गांजा तस्करी में ओड़िशा, हरियाणा और छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के आरोपित पकड़े गए है।

पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़  स्नेहिल साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कामिल हक के नेतृत्व में बाईपास रोड ग्राम दानसरा के पास वाहन चेकिंग के दौरान बरमकेला की ओर से एक XUV चार पहिया वाहन क्रमांक ओडी 02 ए 1444 एवं एक ट्रक कनटेनर वाहन क्रमांक  एच आर 46 ई 2249  को रोकवाने से नही रूके। इन परिस्थितियों में पुलिस को कई तरह की आशंका हुई। जिसके उपरांत पुलिस टीम ने पीछा करते हुए फिल्मी स्टाइल में नंदेली बाईपास रोड एमआरएम राईस मिल के पास घेराबंदी कर रुकवाने में सफल हुए।  जिसमें 05 व्यक्ति सवार थे, जब पुलिस टीम ने वाहन की जांच की तो 29 पैकेटो में कुल 91 किलो 320 ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। ऐसे में पुलिस ने देवेन्द्र शर्मा पिता ईश्वर शर्मा उम्र 39 वर्ष निवासी कायलागांव थाना भिवानी जिला भिवानी हरियाणा, श्यामबाबू चैधरी पिता सीताराम चैधरी उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3, मनाबन्दपारा थाना जिला बरगढ ओड़िशा, रंजित साहू पिता निरंजन साहू उम्र 26 वर्ष निवात्ती तोरा थाना जिला बरगढ़ ओड़िशा नारायण प्रसाद साहू पिता बृजलाल साहू उम्र 36 वर्ष निवासी बार्ड क्रमांक 13 अडभाड बिजली ऑफिस के पास थाना मालखरौदा जिला शक्ति छ०ग०  संजना साहू पति नारायण साहू उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13  अडभार बिजली ऑफिस के पास थाना मालखरौदा जिला सक्ती छ०ग०के विरूद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। गांजा तस्करी को विफल करने एवं संपूर्ण कानूनी प्रक्रिया में निरीक्षक कामिल हक, सउनि नरेन्द्र मनहर, राम कुमार मानिकपुरी प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव,  संतोष मिरी, सोनसाय यादव, आरक्षक- योगेश कुमार कुर्रे, सत्येन्द्र बंजारे, भुवनेश्वर चंद्रा, विक्रम सिंह सिदार, सुरेन्द्र पटेल, पुरूषोत्तम राठौर, कृष्णा महंत,दीपक मैत्री, बिहारी साहू एवं महिला आरक्षक-शंकुतला जायसवाल समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button