उत्तरप्रदेश के दो तस्कर सारंगढ बिरनीपाली बेरियर में 4 किलो गांजा के साथ पकड़ाये

Ganja smuggling। रायगढ़। ओड़िशा से बदस्तूर गांजा का अवैध रूप से परिवहन कर छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में खपाया जा रहा है। गाहे बगाहे तस्करी में लिप्त लोगो को पुलिस पकड़ भी रही है। इसमे एक बार फिर गांजे के लिए चर्चित बिरनीपाली बेरियर में डोंगरीपाली पुलिस ने दो तस्करों को बस में गांजा लाकर दूसरे बस पकड़ने के दौरान धर दबोचा है। जिनके कब्जे से 4 किलो 40 ग्राम गांजा जब्त की गई है। सारंगढ़- बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना- चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा, शराब, अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवती प्रसाद कुर्रे के कुशल नेतृत्व मे मुखबीर सुचना पर ग्राम बिरनीपाली बैरियर के पास घेराबंदी कर सोहेला ओड़िशा की ओर से बस से आए।ततपश्चात अन्य बस पकड़ने के लिए बैरियर की ओर पैदल दो व्यक्ति आ रहे थे। दोनों व्यक्तियों को रोक कर पूछताछ किया गया जहां जांच पड़ताल में अनूप कुमार तोमर पिता रणजीत सिंह तोमर उम्र 22 वर्ष ग्राम नगला जगरूपा पोस्ट सिकंदरपुर थाना सुरीर जिला मथुरा उत्तर प्रदेश, तोतीराम जाटव पिता मोहनलाल जाटव उम्र 35 वर्ष ग्राम नगला जगरूपा पोस्ट सिकंदरपुर थाना सूरीर जिला मथुरा उत्तर प्रदेश के कब्जे से कुल 4 किलो 40 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल फोन को विधिवत जप्त कर आरोपितो के विरुद्ध थाना डोंगरीपाली में धारा 20 बी 29 एनडीपीएस एक्ट का अपराधपंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि भगवती प्रसाद कुर्रे , प्र0आर0- गजानंद पटेल , आरक्षक- किरण यादव, रामजी सारथी , रविन्द्र डनसेना, चक्रधर सिदार एवम समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।




