क्राइम न्यूजछत्तीसगढ़रायगढ़

प्रेमिका की संदिग्ध मौत से दुखी प्रेमी ने भी फांसी लगाकर की आत्महत्या, कोतवाली थाना क्षेत्र लाखा की घटना

Girlfriend died and boyfriend also committed suicide। रायगढ़ ग्राम लाखा बैजनाथ क्रेशर परिसर में रहकर मजदूरी का कार्य करने वाले प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने पर व्यथित प्रेमी ने भी परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला कर रख दिया है।

रायगढ़ कोतवाली थाने के पदस्थ विवेचक प्रधान आरक्षक फिरोज अली के बताए अनुसार सुनील नागवंशी पिता राम प्रसाद नागवंशी उम्र 21 साल ग्राम कछार थाना पत्थलगांव जिला जशपुर का रहने वाला है। सुनील कुछ सप्ताह पहले यानी राखी पर्व के बाद रायगढ़ के लाखा कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बैजनाथ क्रेशर में काम करता था। जो मृतक बैजनाथ परिसर में ही टीन से बने घर में निवासरत था। उसके साथ उसके गृह ग्राम क्षेत्र की युवती सुशीला नाग उम्र 21 साल सेंदरीबहरा थाना पत्थलगांव से जान पहचान थी। दोनो में प्रेम प्रसंग था। दोनो कुछ साल से क्रेशर में कार्य करते थे। जिसके चलते वे अपने परिवार के रजामंदी से रायगढ़ में आकर रह रहे थे। मृतक सुनील अपने कथित प्रेमिका के साथ उसी कमरे में रहता था। बताया गया कि सुशीला के पेट में कुछ दिनों से दर्द हो रहा था। जिसके वह असहनीय पीड़ा से जूझ रही थी। इस दरम्यान उसके पेट मे दर्द होने पर उसकी मौत रविवार सुबह 4 से 5 बजे के आसपास अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर विवेचना अधिकारी ने बताया कि जबकि उसी दिन मृतक सुनील ने अपने घर मे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए खुद के जीवन को समाप्त करने की चेतावनी देकर सूचना दिया था। इस दौरान तड़के सुबह कुछ लोगो ने उसकी लाश बैजनाथ परिसर के जंगल में मौजूद पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकता हुआ देखे। दोनो की मृत्यु को लेकर पुलिस प्रथम दृष्टया संदिग्ध मान कर संपूर्ण कानूनी प्रक्रिया को सूक्ष्मता से जांच पड़ताल कर रही है। जबकि युवक की मौत को लेकर यह भी बताया जा रहा है वह प्रेमिका की मौत से व्यथित था जिसके चलते फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। बहरहाल कोतवाली पुलिस पूरे प्रकरण को विवेचना में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई को पूर्ण करवाते हुए शव को दाह संस्कार के लिए सुपुर्द किया है।

Related Articles

Back to top button