आमाकोनी में महिला बेच रही थी अवैध रूप से शराब, 10 लीटर के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय एवं डीएसपी अविनाश मिश्रा के द्वारा अवैध शराब बिक्री पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी सरिया प्रमोद यादव के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सरिया के पुलिस स्टाफ के द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले महिला के विरुद्ध कार्यवाही कर महिला को अवैध शराब के साथ धर दबोचा गया है। पुलिस दौरान पेट्रोलिंग मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम बड़े आमाकोनी निवासी अमरीका मिरि पति सेतकुमार मिरी अपने घर के कोला बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखी है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के ग्राम बड़े आमाकोनी में मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही किया गया।जो आरोपिया अमरीका मिरि के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के बड़ा डिब्बा में कच्ची महुआ शराब 10 लीटर कों जप्त किया और धारा 34(2) 59 (क) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्र0आर0 टीकाराम पटेल,आरक्षक- श्रवण टंडन,राजकुमार साव, लक्ष्मी पटेल महिला आरक्षक सविता यादव एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।




