क्राइम न्यूजछत्तीसगढ़रायगढ़

शहर में असमाजिक तत्वों बोलबाला ,खड़ी गाड़ी के शीशा को  पत्थर से तोड़े ,कोतवाली क्षेत्र समलेश्वरी मंदिर की घटना

Criminals broke the glass of the car रायगढ़। शहर सहित ग्रामीण अंचलों में आपराधिक तत्व बेख़ौफ़ होकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं । पुलिसिया ख़ौफ़ नहीं होने के चलते  चोरी लूट, मारपीट, का ग्राफ भी बढ़ रहा है।इसके अलावा गाडियों में भी तोड़फोड़, आग लगाने का प्रकरण सामने आने लगा है। इस बीच शहर के मध्य समलेश्वरी मंदिर के पास खड़ी कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक समलेश्वरी मंदिर के पास रहने वाले देवराज साहू पिता अमृत लाल साहू उम्र 38 साल ने थाने में बताया कि वह रोजना की तरह अपने कार क्रमांक सीजी 13 सी 6472 को खड़ी करता है। शनिवार को भी वह अपनी गाड़ी को खड़ा कर रात्रि में घर चला गया। वहीं, रविवार सुबह 5 के आसपास जब वह उठा और घर के बाहर देखा कि जहां उसकी कार खड़ी थी उसके पीछे वाले शीशे पर किसी अज्ञात सामाजिक तत्व ने पत्थर से मार कर कांच को तोड़ दिए। इस घटना को देखकर प्रार्थी के पैरों तले जमीन खिसक गई। आसपास अपने स्तर पर आपराधिक तत्व की खोजबीन करने लगा ऐसे में कुछ पता नहीं चला तो थाना कोतवाली जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए लिखित में शिकायत जुर्म दर्ज कराने दिया है। बहरहाल कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के उपरांत संदिग्ध लोगों की धरपकड़ आरंभ कर दी है।

Related Articles

Back to top button