Blog

चिराईपानी अंधे मोड़ पर संकरा पुलिया में मैग्नीज लोड बेकाबू ट्रक पलटी, चालक और खलासी की हालत गंभीर

रायगढ़। रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है, जिसमें एक बार फिर हादसे के लिए चर्चित रायगढ़- घरघोड़ा मार्ग में नागपुर से मैग्नीज लोड लेकर पूंजीपथरा आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई । इससे चालक परिचालक बुरी तरह से चोटिल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को रायगढ़- घरघोड़ा मार्ग में रोजना की तरह भारी वाहनों की रेलमपेल आवागमन चल रही थी, इस दरम्यान नागपुर से मैग्नीज लोड लेकर डाला बाड़ी ट्रक रायगढ़ पूंजीपथरा के स्थानीय उद्योग में आ रही थी। सुबह करीब 11 बजे के आसपास लाखा चिराईपानी पुलिया में मौजूद खतरनाक मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया। जब तक चालक कुछ समझ पता और वाहन को अपने नियंत्रण में रख पाता, तब तक वाहन रेलिंग को तोड़कर पुल के नीचे गिर गई। दिन दहाड़े घटित हादसे को देखकर प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए।

कुछ जागरूक लोगो ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचित किए।तब तक मार्ग में जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। इधर स्थानीय लोगो ने पुल के नीचे जाकर चालक परिचालक की सुध लिए जहां दोनो गंभीर रूप घायल तथा अंदर फंसे थे, जिन्हें मौके पर आई पुलिस कर्मियों की मदद से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात इलाज के लिए तत्काल मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इधर हादसे में घायल एक व्यक्ति का नाम रधुवीर अहिवारे बताया जा रहा है जबकि दूसरे के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है ताकि स्वजनो को सूचित किया जा सके। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही में जुट चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button