नाई समाज ने व्यवसाय संरक्षित और सेलून की आड़ में अवैध स्पा सेंटर कार्रवाई की किए मांग

मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर कलेक्टर को समाज की समस्या और मांग से करवाए अवगत
रायगढ़। छत्तीसगढ़ सर्व नाई समाज के लोग विभिन्न समस्या और मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सोपा है । जिसमें नौकरी में प्राथमिकता, व्यवसाय को संरक्षित करने, सेलून की आड़ में अवैध स्पा सेंटरों पर लगाम लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग किए हैं।
नाई समाज के पदाधिकारियों ने आवेदन के माध्यम से बताया कि उनका समाज परंपरागत रूप से सेलुन व्यवसाय से जुड़े हैं और यह व्यवसाय हमारे समाज की आजीविका का प्रमुख साधन है तथा समाज की सांस्कृतिक और परंपरागत पहचान भी इसी से जुड़ी है। वर्तमान में हमारे कार्य और हमारे समाज में कई समस्याएं व शिकायतें सामने आ रही है।उन्होंने सेलून व्यवसाय को हमारे सेन नाई समाज के लिए प्रदेश स्तर पर आरक्षित करने की मांग किए है ताकि हमारे समाज की परंपरागत जीविका सैलुन व्यवसाय पूर्ण रूप से हमारे समाज के लोंगो के लिए सुरक्षित रहे। इसके अलावा सेलुन व्यवसाय के आड़ में चल रहे अवैध स्पा सेंटरों की जांच किया जाए व गलत पाए जाने वाले स्पा सेंटरों पर कठोर कार्रवाई किया आवे एवं संबंधित दोषी व्यक्तियों पर आजीवन स्पा सेंटर व सेलून का संचालन नहीं करने या प्रतिबंध करने संबंधी कानून बनाई जाए जिससे हमारे सामाजिक गरिमा नष्ट ना हो और प्रतिष्ठा बनी रहे। केश शिल्पी कल्याण बोर्ड से नाई (सेन) समाज को आज पर्यंत तक कोई वास्तविक लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है इस संबंध में विशेष पहल कर योजनाओं का लाभ सीधे समाज को प्रदान किया जाए। शासन द्वारा सैलुन कार्य हेतु जारी शासकीय नौकरी ट्रेड मैन एवं अन्य विज्ञापित पदों हेतु नाई समाज को प्राथमिकता दी जाए। नाई समाज के आराध्य संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती के अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाए। मुख्यमंत्री के नाम आवेदन सौंपने के लिए बड़ी संख्या में नई समाज के पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा सेलून संचालक उपस्थित रहे।



