छत्तीसगढ़रायगढ़

जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री ने जमानत के लिए हाई कोर्ट में लगाई याचिका

शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू ने विशेष कोर्ट में 1,100 पन्नों का आरोपपत्र पेश

रायगढ़ । शराब घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। ईडी के द्वारा की गई गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने अधिवक्ता हर्षवर्धन परगनिया के माध्यम से याचिका लगाई है। जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की एकलपीठ में याचिका लगाते हुए उन्होंने जमानत देने की मांग की है। इस मामले सुनवाई में अगस्त के पहले सप्ताह में होगी।
गौरतलब है कि ईओडब्ल्यू ने विशेष कोर्ट में 1,100 पन्नों का आरोपपत्र पेश किया गया है। इसमें पूर्व आबकारी मंत्री लखमा को शराब घोटाले से बतौर कमीशन 64 करोड़ रुपये मिलने की बात कही गई है। आरोपपत्र में एसीबी ने बताया है कि कवासी लखमा वर्ष 2019 से 2023 के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार में आबकारी मंत्री रहे। जांच में साक्ष्यों और वित्तीय विश्लेषण से यह निर्विवाद रूप से सिद्ध हुआ है कि कवासी लखमा, जो एक उत्तरदायित्वपूर्ण संवैधानिक पद पर आसीन थे, उन्होंने न केवल अपने कर्तव्यों की घोर उपेक्षा की बल्कि मंत्री पद का दुरुयोग किया है।

Related Articles

Back to top button