छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

शिक्षा का अधिकार हर बेटी का हक। रमाशंकर साहू प्रधान पाठक


सारंगढ़/शिक्षा एक मौलिक अधिकार है और हर बच्चे को समान अवसर मिलना चाहिए। शैक्षिक सामग्री की कमी के कारण कई छात्राएं स्कूल छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शासकीय प्राथमिक शाला साराडीह के प्रधान पाठक  रमाशंकर साहू  के द्वारा आर्थिक स्थिति से कमजोर वर्ग के 6 बेटियों को गोद लेकर कक्षा 12 वीं तक के अध्ययन की समस्त खर्च उठाने का वीणा उठाया है। लगातार कई वर्षों से उन्हें शिक्षा सत्र की शुरुआत में शिक्षण सामग्री प्रदान करते आ रहे हैं,इसी तारतम्य में शासकीय प्राथमिक शाला साराडीह में सरपंच, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं गणमान्य नागरिकों के उपस्थिति में कुमारी पुष्पा निषाद कक्षा नवमी, कुमारी खीरबाई चक्रवर्ती कक्षा आठवीं, कुमारी राधा चक्रवर्ती कक्षा सातवीं, कुमारी भावना टंडन कक्षा सातवीं, कुमारी ठनिता राठिया कक्षा छठवीं, कुमारी बैजन्ती चक्रवर्ती को उनकी पढ़ाई हेतु आवश्यक सामग्री पुस्तक, कॉपी, पेन, यूनिफॉर्म ,जूता, मोजा, टाई, बेल्ट ,बैग ,फीस आदि प्रदान किया गया। शैक्षिक सामग्री प्राप्त कर बेटियां बहुत खुश हुई एवं खूब मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन करने का संकल्प लिये । शाला प्रवेश उत्सव के रूप में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर पुष्प देकर स्वागत किया गया। उन्हें नया यूनिफॉर्म, टाई ,बेल्ट, पुस्तक कॉपी , पाहड़ा पुस्तक शीश पेन एवं मिष्ठान वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button