छत्तीसगढ़रायगढ़

बजरंग दल की सक्रियता सेतस्कर गिरोह पकड़ाया, 62 मवेशियों को मिली आजादी, आरोपित हिरासत में

घरघोड़ा जंगल के रास्ते बूचड़खाने ले जाने की सूचना पर बजरंग दल की टीम ने रास्ते मे पकड़ा


रायगढ़ जिले गौवंश की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। विभिन्न क्षेत्रों से मवेशियों को आधी रात जंगल के रास्ते हांकते हुए बूचड़खाने ले जाने का खेल खेला जा रहा है। इसमे बजरंग दल को एक बड़ी सफलता मिली है।

जिसमें।घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कंचनपुर जंगल के रास्ते हांकते हुए 62 छोटे बड़े मवेशियों को ले जाने की घटना को विफल की है। बजरंग दल के कार्यकर्ता से मिली जानकारी के मुताबिक रात में उन्हें सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति मवेशियों के बड़े झुंड को लेकर रात दो बजे कंचनपुर जंगल अंदर से लेकर जा रहे है।

सूचना की प्रबल पुष्टि होने पर टीम के साथ वे मौके के लिए रवाना हुए। जहां जंगल में रात के अंधेरे पर 5 लोग 62 गाय की तस्करी करते पकड़े गये । पकड़े गए व्यक्तियों ने बताया कि मवेशियों को बर्रा जोबी से लिबरा ले जाया जा रहा था। फिलहाल बजरंग दल द्वारा पकड़ा गया है । वही इन्हें थाना घरघोड़ा पकड़ कर लाया गया है। जहां पुलिस के सुपुर्द करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की कवायद की जा रही है। यहां यह भी बताया लाजमी होगा कि घरघोड़ा धरमजयगढ़, लैलूंगा, बाकारुमा क्षेत्र मवेशी तस्करी के लिए महफूज क्षेत्र बन चुका है यहां से बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है गाहे बगाहे पुलिस और बजरंग दल, अन्य संगठनों की सक्रियता से ये पकड़ा भी रहे है।

खबर अपडेट पर है,,,,,,,

Related Articles

Back to top button