छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ ब्रेकिंग: स्वच्छ पेयजल समेत अन्य मांगों को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम… वाहनों की लगी लंबी कतार… पढ़े पूरी खबर


रायगढ़, तमनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झिकाबहाल के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर आज सुबह से चक्का जाम कर दिया है। चक्काजाम की वजह स्वच्छ पेयजल, बस की सुविधा, भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण, सड़क सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती व अन्य मांग है। ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर हुंकराडिपा से धौराभांठा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख सड़क पर यातायात ठप हो गया है

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में तेज रफ्तार से दौड़ते ट्रकों और अन्य भारी वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे अब तक कई ग्रामीणों की जान जा चुकी है। वहीं उड़ती धूल से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा, बस सेवा और पानी की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी ग्रामीणों के जीवन को और कठिन बना रही है


खबर लिखे जाने तक जिंदल कंपनी का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है और न ही प्रशासन या कंपनी स्तर पर कोई वार्ता शुरू हुई है।
खबर अपडेट पर है….

Related Articles

Back to top button