छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार जुआ के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, आरोपियों के पास से 1300 रुपए बरामद

सारंगढ़ पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय,अति0 पुलिस अधीक्षक निमिशा पाण्डेय एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू के द्वारा जुआ, सट्टा के अपराधो पर रोकथाम के लिए लगातार निर्देशित किये जाने पर सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा जुआ के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

अप0क्रं0- 364/2025 धारा- 3(2) छ0ग0 जुआ प्रति0 अधिनियम 2022- प्रकरण में 28.07.2025 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम उलखर के तालाब पार के पास कुछ जुआड़ी रूपये पैसा का दांव लगाकर जुआ खेलने कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल जाकर रेड़ कार्यवाही किया,

जहां पर जुआडि (1) टकेश्वर चंद्रा पिता सम्मेलाल चंद्रा उम्र 45 वर्ष सा0 उलखर (2) साहिल महंत पिता कार्तिक महंत उम्र 35 वर्ष सा0 उलखर (3) सुरेश भारती पिता बिसाहू भारती उम्र 35 वर्ष सा0 उलखर को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से नगदी रकम 1300 रू0 एवं 03 नग मोटर सायकल- हीरो फैशन प्रो काला सिल्वर क्रमांक-सीजी-13जे-5861, हीरो स्प्लेंडर प्लस काला रंग क्रमांक- सीजी-13एव्ही-2243, एचएफ डिलक्स काला सिल्वर रंग क्रमांक-सीजी-13एएम-2815 जुमाल रकम करीबन 1,26,300 रूपये कों जप्त किया गया

,वहीं आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की गई ।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, प्र0आर0-16 सोनसाय यादव, आरक्षक पुरूषोत्तम राठौर,दीपक मैत्री, मुकेश चंद्रा एवं समस्त थाना स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही

Related Articles

Back to top button