
रायगढ़। रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं के सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, तीन दिन में दूसरी बार बाबा धाम मार्ग में दर्दनाक,दुर्घटना घटित हो गई है। इस हादसे में दंपति को ले लिया। इसमें बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि पीछे बैठे बच्चे और युवती चोटिल हो गए। दुर्घटनाओं से नाराज स्थानीय लोगो ने चक्काजाम कर दिए।

दुर्घटना में मृत व्यक्ति संजू सिदार पिता बोधन सिदार उम्र 24 साल थाना डभरा वार्ड क्रमांक 9, जिला सक्ती का रहने वाला है। मृतक संजू गेरवानी में किराए में रहकर निजी कंपनी संभवी इस्पात में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपनी चचेरी बहन मंजू सिदार पिता उम्र 26 साल ग्राम सुरसी थाना डभरा और 4 साल का बालक भावेश पिता जयराम सुरसी के साथ बाबा धाम मंदिर दर्शन करने मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 13 बीड़ी 7939 से जा रहा था। इस दौरान तेज रफ़्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहे ट्रेलक क्रमांक ओडी 16 एन 7855 के चालक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया।
इस हादसे में जबरदस्त टक्कर की वजह से बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया जबकि बाइक में सवार महिला व बच्चें दूर छिटक गए। जबकि संजू सिदार के सिर व शरीर मे गंभीर चोट आने में उसकी मौत हो गई ।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग में भारी वाहन की आवाजाही बहुत ज्यादा बढ़ गई है जिसके कारण से लगातार एक्सीटेंड हो रही है। वाहनों की गति में कोई लगाम नही है। बेतरतीब तरीके से वाहनो का परिचालन हो रहा है। उधर दुर्घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ दलबल के लिए रवाना हुए जहां चक्काजाम किए हुए लोगों को काफी समझाने में जुटे रहे।उचित कार्रवाई का आश्वसन मिलते ही उनकी समझाइश असर की और चक्का जाम को समाप्त हुआ । तत्पश्चात मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम जिला अस्पताल के मर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया ।
खबर अपडेट पर हैं…




