छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में 10 वर्षों से पदस्थ उप संचालक स्वास्थ्य और सुरक्षा मनीष श्रीवास्तव की गतिविधियों की जांच हो…

उद्योगों में बढ़ती दुर्घटनाओं में मजदूरों और कर्मचारियों की मौत जांच का प्रश्न

कलेक्टर,रायगढ़ को प्रेषित पत्र में आग्रह की समिति बनाकर जांच हो

Increasing accidents in industries

रायगढ़। उद्योगों में बढ़ती दुर्घटनाओं का कारण बृहद औद्योगिकरण बताया जाता रहा है। इन उद्योगों में निरंतर मजदूर अथवा कर्मचारी जान से हाथ धो बैठ रहे हैं जिसका कारण सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित होना त्वरित है जिसके लिए प्रशासन के श्रम विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग रायगढ़ में स्थित है पर इसके अधिकारी केवल उद्योगों के निरीक्षण के नाम पर खाना पूर्ति कर अपने ऐशो आराम के साथ औद्योगिक घराना की चौखटों में हाजिरी फरमा रहे हैं।
रायगढ़ बचाओ लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला,डी.डी. सुपकर,तिजेश जायसवाल, रविकांत यादव,ऋषभ मिश्रा , सुरेंद्र पटेल,धनी केशरवानी,इनाम सिद्दीकी,लालू महिलाने,अभिषेक चौहान,सुयश ठेठवार,नगेंद्र यादव,राजू देवांगन
आदि ने कलेक्टर रायगढ़ को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया की मानवीयता के अंतर्गत इंसानों की जान बचाना नितांत आवश्यक है पर उद्योगों में सुरक्षा मानकों के पालन नहीं होने से रायगढ़ जिले के उद्योगों में हो रही दुर्घटनाओं से मजदूर और कर्मचारी निरंतर मृत्यु के काल में समा रहे हैं जबकि छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग के अंतर्गत रायगढ़ जिले में स्थापित औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की स्थापना पूर्वत:है जिसके कायदों में स्वास्थ और सुरक्षा का पालन करवाना अहम है पर इनकी कारगुजारियां इतनी नाकाम है कि मजदूर निरन्तर दुर्घटना से जूझ रहे और मृत हो रहे है। जिम्मेदारियां निहित हो इसके लिए रायगढ़ जिले के अधिकारियों की समिति बनाकर जांच करवाने के आवश्यकता है जिसके तहत उक्त विभाग में पिछले 10 वर्षों से पदस्थ उपसंचालक मनीष श्रीवास्तव का कार्यकाल व्यापक रूप से मनमानियों से भरा पड़ा है। इनके कार्यकाल में औद्योगिक सुरक्षा मानकों में खामियां निरंतर बढ़ी और उद्योगों में हुई दुर्घटनाओं में मरने वालों मजदूर और कर्मचारियों में हर वर्ष वृद्धि हो रही है।जबकि इनके शासकीय दस्तावेजों के अवलोकन से हर दूसरे दिन उद्योगों का निरीक्षण किया जाता रहा है और इसमें विभागीय वाहन का उपयोग भी दिखाया गया है। इनके 10 वर्षीय कार्यकाल में अनेकों मजदूरों और कर्मचारियों की दुर्घटना में मृत्यु हुई पर पिछले मार्च 25 से आज पर्यंत तक 12 मजदूर एवं कर्मचारी उद्योगों की दुर्घटनाओं में मृत्यु के काल में समा गए पर उपसंचालक मनीष श्रीवास्तव की अफसर शाही में कोई भी बदलाहट नहीं हुई क्योंकि इनके ऊपर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई अपितु इसकी जिम्मेदारी मनीष श्रीवास्तव पर भी आती है कि शासन के नियमों का पालन करवाना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और गौरतलब है की मनीष श्रीवास्तव ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों को अनेक महत्वपूर्ण पद के पर उद्योगों में नौकरी दिलवा रखी है।

Related Articles

Back to top button