
कूधरी बाजार मिडमिडा में बच्चे संस्था प्रमुख विजेंद्र चौहान एवं गांव के सरपंच पूर्णचंद्र गुप्ता के साथ
नवाचारि गतिविधि के रूप में प्राथमिक शाला मिडमिडा के बच्चों ने समीपस्त हाट बाजार कूधरी बाजार मिडमिडा का भ्रमण किया

इसके महत्व के बारे में जानकारी के लिए बच्चों कों बाजार भ्रमण करवाया गया बच्चों विभिन्न प्रकार के साग सब्जियों, राशन सामान, फल, कपड़ा, बर्तन, मशाले आदि की जानकारी ली।
प्रधान पाठक विजेंद्र चौहान ने बताया की इसका उद्देश्य पुराने समय से गांव देहात में चली आ रही हाट बाजार एवं पुराने समय के सामान तौलने वाली उपकरण तराजू के पुराने बाँट की जानकारी डी गयी कैसे तराजू का बदलाव समयनुसार होता गया

हाथ में पकड़ने वाले तराजू से ले कर इलेक्ट्रिकल तराजू का दौर आता गया साथ ही साप्ताहिक बाजार परम्परा के बारे में अगवगत करवाया गया बच्चों कों मुख्य रूप से हाट बाजार का भ्रमण करवाना पुराने तराजू के बाँटो की जानकारी देना था बच्चों के मन बहुत सारे सवाल पनप रहे थे जैसे बाजार में हरेक सामान का पसरा अलग अलग कैसे इससे उनको बतलाया गया की हाट बाजार की व्यवस्था कों बनाये रखने के लिए इस प्रकार सब पसरा अलग अलग होते हैँ विद्यार्थियों कों सामान खरीदते समय उसकी अच्छी से देख परख कर लेनी चाहिए जिससे ठगी से बचा जा सके इस प्रकार बच्चों कों हाट बाजार का महत्त्व बतलाया गया।




