
रायगढ़
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश एक पेड़ मां के नाम के तहत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला उसरौट में भव्य वृक्षारोपण का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में प्राथमिक शाला उसरौट एवं उच्चतर माध्यमिक शाला उसरौट के सभी बच्चों तथा शिक्षकों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य श्री बीएस राठिया जी ने पौधारोपण के बारे में जानकारी देते हुए तथा पेड़ पौधों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग है ,हम जन्म से लेकर मृत्यु तक पेड़ों से जुड़े हुए हैं ।हमें अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पेड़ हमारे वातावरण को शुद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।आज के प्रदूषणयुक्त जीवन शैली में हम सभी को पौधारोपण करना चाहिए, ताकि हमारा वातावरण शुद्ध हो सके। आज के कार्यक्रम में सुनील रामदास फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा जिन्होंने हमें पौधे उपलब्ध कराए।
आज के पौध रोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी एस राठिया (प्राचार्य),एल पी पटेल, ए.कुजूर ,बी एल राठिया, जी. पटेल, पी. के कुलदीप, रिद्धि चरण पटेल ,आर मिश्रा ,बिंदु चौहान ,विकास तिवारी एस कश्यप ,चोक लाल पटेल ,शिवाजी यादव,राकेश यादव शामिल रहे lविशेष सहयोग सहायक शिक्षक चंद्रशेखर पटेल का रहा ।




