छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

“हॉफ बिजली बिल योजना में संशोधन, 31 लाख उपभोक्ताओं को फिर मिलेगा राहत का उजाला”पढ़े पूरी खबर,,,

15 लाख बीपीएल परिवारों को मिलती रहेगी मुफ्त बिजली, सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की ओर कदम

सारंगढ़ बिलाईगढ़,  छत्तीसगढ़ सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए हॉफ बिजली बिल योजना में संशोधन करते हुए अब 100 यूनिट तक की मासिक खपत पर 50 प्रतिशत रियायत देने का निर्णय लिया है। राज्य के 45 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से 31 लाख की खपत 100 यूनिट से कम है, जो पहले की तरह लाभ पाते रहेंगे। इनमें 15 लाख बीपीएल परिवार शामिल हैं, जिन्हें 30 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा जारी रहेगी।

सरकार प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को भी तेजी से लागू कर रही है। इसके तहत 1 से 3 किलोवॉट रूफटॉप सोलर प्लांट पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर अधिकतम ₹1,08,000 तक की सब्सिडी दे रही हैं। 2 किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता वाले प्लांट से उपभोक्ता 25 साल तक 200 यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन कर सकते हैं, जिससे वे न सिर्फ बिल से मुक्त होंगे बल्कि अतिरिक्त बिजली बचाकर आय भी अर्जित करेंगे।

यह पहल छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा, आर्थिक बचत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाएगी।

Related Articles

Back to top button