पांच लोगों का परिवार चार दिनों से बंद घर के अंदर, असहनीय बदबू से मची राजीवनगर ठुसेकेला में हड़कंप, खून के धब्बे से जमीन में लाश दफनाने की आशंका

Dead body buried in a closed house। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले खरसिया तहसील समीपस्थ ठुसेकेला राजीव नगर के एक बंद घर से लोगों को असहनीय बदबू ने जीना मुहाल कर दिया था, इससे कई तरह की कयास के साथ अनहोनी की आशंका भी लगाए जाने लगे।
मोहल्ले वासियों ने असहनीय बदबू के बाद पुलिस को सूचित कर जब खुलवाया गया है तो कमरे के भीतर जगह-जगह खून के छीटे कई तरह के वीभत्स कहानी को बयां कर रहे है।
जिसमें बुधराम उरांव पति पत्नी बच्चे समेत पांच लोगों को घर के कमरे के भीतर ही जमीन में लाश दफनाने की सनसनीखेज बात की चर्चा होने लगी है। खून के छींटे और मौके पर मौजूद सबूतों के मद्देनजर पुलिस इसे हत्या से जोड़कर देख रही है। जमीन के भीतर कितनी लाशें दफन है इसके खुलासे के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम का इंतजार किया जा रहा है।जिनके आने के बाद ही पूरे मामले में छाए संस्पेंस से पर्दा उठ जाएगा। बहरहाल खबर लिखे जाने तक जमीन की खुदाई नही की जा सकी थी। जबकि पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगो की उपस्थिति ने कौतूहल का माहौल बना दिया है बड़ी संख्या में पुलिस बल घर और आसपास परिसर को सील कर दिया है।
खबर अपडेट पर है…



