छत्तीसगढ़रायगढ़

तीन बच्चों को लेकर गांव के ही व्यक्ति के पास रह रही पत्नी की बेवफाई और मानसिक प्रताड़ना से क्षुब्ध पति ने जहर सेवन कर किया आत्महत्या

मृतक की बुजुर्ग मां ने पत्नी और उसके प्रेमी पर मारपीट झगड़ा लड़ाई प्रताड़ित करने का लगाई,आरोप घरघोड़ा थाना क्षेत्र ग्राम ढोरम की घटना 

रायगढ़। सामाजिक रीति रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंधने के बाद 12 साल बाद तीन बच्चों के साथ पति को छोड़कर गांव व्यक्ति के पास रहने लगी। इससे क्षुब्ध, प्रताड़ित पति ने कीटनाशक दवा सेवन कर आत्महत्या कर लिया। जिसमें उसकी मौत उपचार के दौरान मेडिकल कालेज अस्पताल में हो गई। 

चक्रधर नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र तिर्की ने बताया कि कन्हैया लाल साहू पिता स्व रोहित साहू उम्र 33 साल ग्राम ढोरम थाना घरघोड़ा का रहने वाला है। मृतक की मां ने पुलिस को अपने बयान में बताई की कन्हैया की शादी  समाजिक रीति रिवाज से वर्ष 2013 में  संपन्न हुआ था। जिससे उसके तीन बच्चे भी है,जिसमे दो लड़की एक लड़का  है। दस साल तक वह परिवार के साथ रह रही थी, इस बीच अनबन होने लगा। वहीं मई 2024 में गांव का ही रहने वाला आंनद राम राठिया के साथ उसकी पत्नी अपने तीनो बच्चों को लेकर उसके साथ रहने लगीं। मृतक की मां कमला बाई साहू ने बताया कि उसकी पत्नी औऱ उसका पति बीच बीच मे घर आकर सोने चांदी की मांग करती थी। मृतक के मोटरसाइकिल को भी वह अपने साथ लेकर चली गई। मृतक कन्हैया विवाह के लगभग 12 साल बाद अपनी पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध था। काफी अवसाद में रह रहा था, प्रताड़ित रहने लगा। इस दरम्यान वह 14 जुलाई को घर मे रखा कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इससे उसकी सेहत बिगड़ गई। जिसके चलते स्वजनो ने उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराए यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बहरहाल अस्पताल प्रबंधन की तहरीर पर पुलिस मर्ग कायम कर मामले को जांच में ली है। स्वजनो का कथन बयान भी दर्ज की है। ताकि मृतक के द्वारा उठाएं गए इस आत्मघाती कदम की संपूर्ण जानकारी सत्यता के साथ स्पष्ट हो सके।

Related Articles

Back to top button