सावन सुंदरी बनीं अर्चना गौर, वरिष्ठ महिलाओं का हुआ सम्मान

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पश्चिम मंडल द्वारा वार्ड क्रमांक 15 स्थित श्रीराम गार्डन में भव्य सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नृत्य-गीत के साथ झूला उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सभी महिलाओं ने पारंपरिक हरे परिधान में सजधज कर उत्सव में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान भी किया गया। इसके साथ ही मित्रता दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। महिला मोर्चा के सभी सदस्यों ने मिलकर ‘हरियाली तीज’ की परंपरागत छटा बिखेरी।
सावन उत्सव में सावन सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें अर्चना गौर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ‘सावन सुंदरी’ का खिताब अपने नाम किया। द्वितीय स्थान पर अंजू श्रीवास और तृतीय स्थान पर आशा पांडे रहीं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा पश्चिम मंडल प्रभारी अंजना सुकांत वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष श्रद्धा सुभाष तिवारी, वार्ड 16 प्रभारी मीनाक्षी यादव, सांसद प्रतिनिधि एवं बूथ अध्यक्ष सरिता ठाकुर, जोन-3 अध्यक्ष एवं वार्ड 21 पार्षद मधुबाला टंडन, संयोजक रंजीता कौशले, मंडल उपाध्यक्ष सरिता खांडेकर, विशेष आमंत्रित सदस्य कलावती दिवाकर, बूथ अध्यक्ष त्रिमणी टंडन, स्मिता नामदेव, अन्य पदाधिकारीगण शिमला शर्मा, प्रभा मिश्रा, दमयंती दिवान, सुशीला ठाकुर, ऋतु कौशिक, रमा सोनी, सरिता साहू, मधु शुक्ला, सुलेखा शर्मा, श्रद्धा तिवारी, नीतू चंदेल, पिंकी चंदेल, लक्ष्मी राजपूत, सुनीता चौहान, गंगा मानिकपुरी, चंदों बाई बैरागी, चांदनी यादव, ऋचा ठाकुर, शिवानी ताम्रकार, पूनम सिंह एवं गुड़िया गेहलोद उपस्थित रहीं।
महिलाओं ने सावन गीतों पर झूमकर उत्सव की रौनक बढ़ाई। आयोजन के अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


