
True source Desk
Deoghar Road Accident News: झारखंड के देवघर में मंगलवार तड़के बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम पांच कांवड़ियों की मौत की खबर है। इस सड़क हादसे में 23 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। देवघर जिला प्रशासन ने इस सड़क हादसे में सुबह 11 बजे तक पांच लोगों की मौत की जानकारी दी गई है।
देवघर के SDO रवि कुमार ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी सुबह चार – पांच बजे मिली। देवघर से श्रद्धालुओं को लेकर वासुकिनाथ जा रही एक प्राइवेट बस ट्रक से टकरा गई। इसके बाद बस ने अपना बैलेंस खोया और वो ईटों के ढेर से टकराई। उन्होंने बताया कि हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा चार और लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शवों को सदर अस्पताल में लाया गया है। पांच मौतों की पुष्टि हो गई है और 23 का इलाज चल रहा है। यह हादसा देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास कांवड़ियों से भरी 32 सीट वाली बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 18 कावड़ियों की जान गई है।
ये है घायलों का नाम :
1- सुशीला कुमारी (16) बेल्हा, बेतिया, 2- सुमन कुमारी(10) मतराज लोकिया बेतिया, 3– संझाकी देवी (45) गाजीपुर , बहादुरगंज यूपी, 4– पारस कुमार पटेल (43) रायगढ़ छत्तीसगढ़, 5– शिवा कुमार मिश्रा (20) रायगढ़ छत्तीसगढ़, 6- निखिल कुमार शर्मा (23) रायगढ़ छत्तीसगढ़, 7– आसिया देवी (50) लोकरिया, पश्चिम चंपारण बिहार, 8- कुलपति देवी(45) बेतिया, 9–जानकी देवी(35) नाटराजी बेतिया, 10- देवकी प्रसाद (61) असरफगंज पटना, 11- नंद कुमारी देवी (40) मतराज, नौकरिया, बेतिया, 12– ज्ञान कुमार यादव (33) डकरा मक्खदमपुर जहानाबाद,13- सिंटू यादव डकरा मक्खदमपुर जहानाबाद, 14– सुनील कुमार , सोलदा गयाजी, 15- लवकुश कुमार डकरा जहानाबाद।




