छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, नवोदय छात्र गंभीर रूप से घायल

बिलाईगढ़। बेलटिकरी गांव के मुख्य मार्ग पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से भरी सैकड़ों बोरियों वाला ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय सड़क पर गुजर रहे एक 11 वर्षीय नवोदय विद्यालय के छात्र लाकेश भास्कर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, छात्र ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। सड़क पर सीमेंट की बोरियां बिखर गईं, जिससे कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तत्काल बिलाईगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।

ग्रामीणों ने बताया कि हादसा बेहद भयावह था और गनीमत रही कि ट्रक पलटने के समय सड़क पर ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखें और सड़क पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान दें।

Related Articles

Back to top button