छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

हर घर तिरंगा रैली में, बच्चों ने लगाए नारे, समाज कल्याण विभाग ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, देखें विडियो,,,,

सारंगढ़
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के तहत सारंगढ़ नगर देशभक्ति के रंग में रंगता नजर आ रहा है। बुधवार को नगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर नगरवासियों को देशप्रेम का संदेश दिया।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मॉडर्न स्कूल, सीपीएम कॉलेज, अशोका पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर नगर की गलियों में “हर घर तिरंगा” और “नशा मुक्त सारंगढ़” के गगन भेदी नारे लगाए। रैली में स्वास्थ्य विभाग की टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई।बच्चों ने प्रतिज्ञा ली कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज में भी नशा उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाएंगे।

रैली के दौरान नगर के मुख्य मार्गों पर देशभक्ति का वातावरण बना रहा। बच्चों की बुलंद आवाज़ और तिरंगे के प्रति उनकी श्रद्धा ने नगरवासियों को भावुक कर दिया। नगरवासियों ने भी तिरंगा अभियान और नशा मुक्ति की इस पहल की सराहना की।

Related Articles

Back to top button