छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

नेशनल हाइवे 153 में कांग्रेस का आर्थिक नाकेबंदी: इडी की कार्रवाई, पेड़ कटाई के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेस नेता

सारंगढ़, रायगढ़:
आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सारंगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा जोरदार चक्काजाम और घेराव किया गया। यह विरोध प्रदर्शन रायगढ़ नेशनल हाईवे पर आयोजित हुआ, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल, जंगल और जमीन को बचाने तथा अडानी समूह को छत्तीसगढ़ से बाहर करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शन का प्रमुख कारण प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का विरोध था। इस मौके पर बिलाईगढ़ की विधायक कविता प्राण लहरे और पूर्व विधायक चंद्रदेव राय भी प्रदर्शन में शामिल हुए और सरकार व केंद्र की एजेंसियों के खिलाफ मोर्चा खोला।

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया। हालांकि चक्काजाम के कारण नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने “जल, जंगल, जमीन बचाना है –कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों को दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, और यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।

इस नाकेबंधी में , ताराचंद देवांगन कांग्रेस अध्यक्ष, उत्तरी गणपत जांगड़े, विधायक सारंगढ़, कविता प्राण लहरे, विधायक बिलाईगढ़, घनश्याम मनहर, चंद्रदेव राय, पुरुषोत्तम साहू ,संजय दुबे ,विनोद भारद्वाज ,गोल्डी नायक, सविता मल्होत्रा, मंजू आनंद ,सुनीता विष्णु चंद्र, सविता गोपाल, मुकेश साहू, सागर दीवान,नीतीश बंजारे,एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button