क्राइम न्यूजरायगढ़

Death in road accident: अदानी पावर के डिप्टी जनरल मैनेजर की ढिमरापुर जिंदल मार्ग में घटित दुर्घटना में हुई मौत

Death in road accident रायगढ़। रायगढ़ से जिंदल मार्ग एन आर विला के पास  सफेद रंग की एक बेकाबू कार जिंदल रोड में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।इस हादसे में कार सवार वाराणसी रहवासी अदानी पावर के डिप्टी जनरल मैनेजर की मौत हो गई।  दुघर्टना के बाद कोतरारोड पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ली हैं।

कोतरारोड थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक जय प्रकाश सूर्यवंशी ने बताया कि दरमियानी रात लगभग 1 बजे शहर के ढिमरापुर के जिंदल रोड स्थित एनआर कंपनी के खतरनाक मोड़ के पास सफेद रंग की फोर्ड फिगो क्लासिक क्रमांक – सीजी 13 सीए 0416 अचानक बेकाबू होकर रोड किनारे जा टकराई। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही उसे चला रहे शख्स के सिर में गंभीर चोंटे आने पर खून बहने लगा। चूंकि, सड़क हादसे का शिकार डिप्टी जनरल मैनेजर बेहोश हो गया, इसलिए राहगीरों ने मौके की नजाकत को भांप इसकी सूचना पुलिस को दी।

वहीं, रात्रिकालीन गश्त पर निकली पुलिस ने रोड दुर्घटना में घायल को ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल लेकर गए तो डाक्टर ने प्राथमिक परीक्षण में ही उसे मृत घोषित कर दिया। जांच पड़ताल में मृतक की पहचान सत्य नारायण सिंह पिता मृत्यंजय सिंह उम्र लगभग 46 साल डी एल डब्ल्यू रोड नगर कालोनी वाराणसी  के रूप में हुआ है।

वर्तमान में वह वृंदावन कालोनी में निवासरत था। बहरहाल मौत की असल वजह जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाई है, वहीं, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट होने की पुलिस कह रही है।

Related Articles

Back to top button