रायगढ़

ऊर्जावान युवा नेता भूपदेव सिदार बने मण्डल अध्यक्ष                       घरघोड़ा-कांग्रेस पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोटरीमाल मंडल अध्यक्ष के रूप में भूपदेव सिदार की नियुक्ति की है। इस घोषणा को विधायक लालजीत सिंह राठिया ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान किया।कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भूपदेव सिदार को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।विधायक लालजीत सिंह राठिया ने अपने संबोधन में कहा कि भूपदेव सिदार जैसे कर्मठ और जनसेवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना कांग्रेस की पारदर्शी और जमीनी राजनीति का प्रतीक है। पार्टी को ऐसे ही समर्पित नेताओं की जरूरत है। सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे एकजुट होकर आगामी चुनावों की तैयारी में लग जाएं।

*कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने भी नए अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं*।

भूपदेव सिदार
बधाई देते वरिष्ठ नेतागण

Related Articles

Back to top button