महासचिव विश्वदीपक राय का हुआ भव्य स्वागत, संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह की हुई घोषणा! पढ़े पूरी खबर,,,,

श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक रेस्ट हाउस में संपन्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़। श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार विश्वदीपक राय का आज सारंगढ़ आगमन हुआ। उनके स्वागत में जिले भर के पत्रकार साथियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। विश्रामगृह में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक की अगुवाई में सैकड़ों पत्रकारों ने शामिल होकर महासचिव का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए महासचिव विश्वदीपक राय ने कहा कि सारंगढ़ की पत्रकारिता शुरू से ही संगठन और एकजुटता की मिसाल रही है। यहां के साथी लगातार पत्रकार हित और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी माह संभाग स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें सार्थक योगदान देने वाले पत्रकार साथियों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक ने अपने एक वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। उन्होंने शायराना अंदाज में संगठन को और मजबूत बनाने, सभी को साथ लेकर चलने और पत्रकार हित में निरंतर सक्रिय रहने की बात कही। वहीं मंच पर संभाग सचिव यशवंत ठाकुर, संरक्षक भारत अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष गोपेश रंजन द्विवेदी, सहदेव सिदार, धर्मेश साहू सहित कई वक्ताओं ने संघ की ताकत और पत्रकारों की एकजुटता पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता मुकेश साहू ने मंच का कुशल संचालन किया।
बैठक में सारंगढ़, बिलाईगढ़, बरमकेला, भटगांव और सरसीवा सहित जिले के विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से –
ओमकार केसरवानी, रामकुमार थुरिया, संदीप शर्मा, अश्वनी साहू, गजेंद्र राजपूत, राजेंद्र साहू, भारत भूषण साहू, धीरज बरेठ, संतोष, मणिशंकर जायसवाल, प्रकाश भारद्वाज, सत धनु सारथी, दीपक पटेल, सालिक साहू, कमल चौहान, इंद्रजीत सिंह मेहरा, अरुण निषाद, दिलीप टंडन, सुभाष जायसवाल, पवन केशरवानी, दुर्गेश स्वर्णकार, विजेंद्र पटनायक, राजू और राजेश भारद्वाज सहित अनेक पत्रकार साथी शामिल रहे




