घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट,सिर पर बोरी बांधकर जामजोरी जंगल के लुदु तालाब के पास छिपाया

बरमकेला पुलिस ने हत्यारे भाई और नाबालिग साथी को किया गिरफ्तार
सिर में एक प्लास्टिक बोरी बांधकर शव को मोटर सायकिल के बीच सीट में रखकर ग्राम जामजोरी के लुदु तालाब के उपर जंगल ले जाकर शव को जंगल पास झाड़ी किनारे फेंककर वापस अपने कमरा में आ गये थे।झारखंड से मजदूरी करने आये दो भाइयों में इस कदर घरेलू विवाद हिंसक रूप ले लिया जिसमें बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से पीटकर हत्या कर दिया। वारदात के बाद कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए लाश को जामजोरी जंगल के झाड़ियों में छुपाकर रखा था।
Brother killed younger brother रायगढ़। झारखंड से मजदूरी करने आये दो भाइयों में इस कदर घरेलू विवाद हिंसक रूप ले लिया जिसमें बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से पीटकर हत्या कर दिया। वारदात के बाद कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए लाश को जामजोरी जंगल के झाड़ियों में छुपाकर रखा था। जिसमें बरमकेला पुलिस ने कड़ी से कड़ी मिलाते हुए हत्यारे भाई तथा उसके नाबालिग साथी को बाल सुधार गृह भेजा है।
बरमकेला के जामजोरी जंगल में किसी व्यक्ति का शव झाड़ियों में छुपाकर रखा गया है, मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना दौरान अज्ञात मृतक के शव को परमदेव कुमार राम उर्फ राहुल पिता राजेश राम उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम कुचिला थाना छिपादोहर जिला लातेहार (झारखण्ड) के रूप में शिनाख्त की। जांच में संदेह के आधार पर मृतक के सगे भाई रूपेश कुमार राम निवासी लातेहार तथा उसके नाबालिग दोस्त से पूछताछ पर पता चला कि 17.08.25 के रात्रि को मृतक परमदेव कुमार राम उर्फ राहुल शराब के नशे में घरेलू बात पर अपने बड़े भाई रूपेश राम को मार पीट रहा था। जिससे आरोपित रूपेश राम अपने दोस्त के साथ मिलकर डंडे से मृतक को चोंट पहुंचाकर हत्या कर दिया। तथा उसके सिर में एक प्लास्टिक बोरी बांधकर शव को मोटर सायकिल के बीच सीट में रखकर ग्राम जामजोरी के लुदु तालाब के उपर जंगल ले जाकर शव को जंगल पास झाड़ी किनारे फेंककर वापस अपने कमरा में आ गये थे। इस पूरे प्रकरण में
पुलिस ने आरोपितो के विरूद्ध धारा 103(1), 238 (ए), 3(5) भा०न्या०सं० का अपराध सबुत पाये जाने से उन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
समस्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन तथा अति० पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में किया गया तथा अंधे कत्ल की गुत्थी चंद घंटों में सुलझाया गया। जिसमे थाना बरमकेला के थाना प्रभारी उप निरीक्षक ए. के .बेक, स०उ०नि० त्रित्रांगद वंन्द्रा, प्र०आर०- भुवनेश्वर पण्डा, प्र०आर० विजय यादव, आर० दिनेश चौहान, अशोक पटेल, गुलशन चौधरी एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



