छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

जनदर्शन में पीएम आवास, राशन कार्ड, महतारी वंदन योजना के सर्वाधिक आवेदन, रायपुर-सारंगढ़ फोरलेन बाईपास की भी उठी मांग पढ़े पूरी खबर,,,,,

सारंगढ़ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जनदर्शन आयोजित कर जिले के नागरिकों से आवेदन लेकर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, महतारी वंदन योजना और सड़क चौड़ीकरण से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए।

जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 11 आवेदन बरमकेला ब्लॉक के ग्राम मारोदरहा से शौचालय निर्माण के 7 आवेदनपेंशन से संबंधित 1 आवेदन राशन कार्ड में नाम जोड़ने, नया राशन कार्ड बनवाने एवं अंत्योदय कार्ड बनाने से जुड़े 9 आवेदन मिले। भूमिहीन मजदूर कल्याण योजना के तहत नावांपाली से 4 आवेदन विष्णुपाली से 2मारोदरहा से 1 तथा बोईरडीह से 1 आवेदन प्राप्त हुआ। महतारी वंदन योजनाके लिए झनकपुर से 3 आवेदनप्रस्तुत किए गए।

जनदर्शन में रायपुर से सारंगढ़ फोरलेन सड़क को भटगांव से बाईपास में बनवाने की मांग भी नागरिकों ने उठाई।

एक अन्य महत्वपूर्ण मामला ग्राम बालपुर से आया, जहाँ एक पिता ने आवेदन दिया कि उसके पुत्र की सांप काटने से मृत्यु के बाद बहू मायके चली गई है और ससुराल पक्ष से कोई संबंध नहीं रख रही है* अतः आपदा राहत राशि पिता को दी जाए। इसके विपरीत बहू ने भी आपदा राहत के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है।

अतिक्रमण हटाने और मकान बचाने को लेकर आमने-सामने पहुंचे लोग

ग्राम पंचायत उलखर के सरपंच एवं अन्य नागरिकों ने सड़क के किनारे 5 फीट चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का आवेदन दिया, जिसमें चार व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण हटाने में बाधा डालने की शिकायत की गई है। वहीं ग्राम उलखर के तीन मकान मालिकों ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान उनके मकान की सुरक्षा की गुहार लगाई और मकान न तोड़ने का आवेदन दिया।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button