छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कोतमरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सरपंच ने फहराया तिरंगा! पढ़े पूरी खबर,,,,,

सारंगढ़/ देशभक्ति की उमंग और हर्षोल्लास के बीच ग्राम पंचायत कोतमरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच शीतल प्रसाद वारे ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर उप सरपंच पुष्पा बघेल सहित समस्त पंचगण मौजूद रहे। विद्यालय के शिक्षक टंडन सर, देवांगन सर, खांडे सर, सिदार सर, टोप्पो मैडम सहित सभी शिक्षकगणों ने भी सहभागिता की।

कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों की गूंज से विद्यालय प्रांगण गुंजायमान हो उठा। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button