छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

झामाझम वर्षा से खेत-खलिहान पानी से लबालब, खरीफ फसलों की बुवाई-रोपाई को मिली रफ्तार,किसान के चेहरे में मुस्कान

सारंगढ़।सावन का महीना अपने पूरे रंग में है। बीते कुछ दिनों से हो रही झमाझम वर्षा ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।बारिश से खेत-खलिहान पानी से लबालब भर गए हैं। जिससे खरीफ की फसलों की बुवाई ,रोपाई,में तेजी आई है। बारिश की यह बौछार किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है।

खेतों में भरा लबालब पानी,रोपाई नहीं होने से किसानों की फसलों में कोई नुकसान नहीं

क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसानों ने धान, मक्का, उड़द और मूंग जैसी खरीफ फसलों की बुवाई पहले ही शुरू कर दी थी, लेकिन मानसून की अनिश्चितता के चलते चिंता बनी हुई थी। अब जब सावन में अच्छी बारिश हो रही है, तो खेतों की नमी बरकरार रहने से फसलों के अंकुरण में भी तेजी आने की बात किसान और कृषि विभाग कह रही है।
स्थानीय किसान ने बताया,पिछले साल की तुलना में इस बार बारिश समय पर हुई है। खेतों में भरपूर पानी है और अब बुवाई ,रोपाई भी सुचारू रूप से चल रही है। यदि इसी तरह बारिश होती रही तो इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद है। सावन की झमाझम बारिश न केवल किसानों के लिए राहत बनकर आई है, बल्कि लोगों में गर्मी से राहत मिली है,यदि बारिश का यह सिलसिला जारी रहा, तो इस साल किसानों की मेहनत रंग ला सकती है।

Related Articles

Back to top button