
सरिया पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के दिशा-निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे के मार्गदर्शन में डीएसपी सारंगढ़ अविनाश मिश्रा के निर्देशन पर थाना सरिया प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद यादव ने अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है।
पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम बोंदा के कोसाबाड़ी में रेड कार्यवाही करते हुए चार जुआड़ियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 5210 नगद राशि व 52 पत्ती ताश** बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
- टिकेश्वर यादव पिता डुगरू यादव, निवासी पिहरा थाना सरिया
- दिग्विजय सिदार पिता अग्नि सिदार, निवासी भीकमपुरा थाना सरिया
- विमल जायसवाल पिता पुरुषोत्तम जायसवाल, निवासी भीकमपुरा थाना सरिया
- बाबूलाल साहू पिता हिमाचल साहू, निवासी सांकरा थाना सरिया
उक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ प्रतिबंध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के साथ प्र.आर. टीकाराम पटेल, मोहन गुप्ता, सुरेंद्र सिदार, ताराचंद, रामकुमार पटेल, राजेश नारंग व राजकुमार साव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




