क्राइम न्यूजछत्तीसगढ़रायगढ़

बेटी से छेड़छाड़: मां ने लगाई फटकार, गुस्साएं युवक ने कर दी महिला की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या

सिरफ़िरे ने सरेआम कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर की हत्या, सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़
बेटी से छेड़खानी अश्लील हरकत करने पर महिला युवक ने फटकार लगा दी। जिसमें पारिवारिक मध्यस्थता में आरोपी के पिता द्वारा माफी मांगे जाने से पटाक्षेप हो गया, चूंकि फाटकार को आरोपी ने दिल मे रंजिश के तौर पर रख लिया। ऐसे में जब महिला घर लौट रही थी, तो नाराज सिरफ़िरे ने सरेआम कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दिया था। सनसनीखेज हत्याकांड की वारदात में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

वारदात लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम धौराडांड नवागांव की है। हत्याकांड की वारदात 25 जुलाई की शाम की है, जब मृतिका के पति कृष्णा राउत (47 वर्ष) ने लैलूंगा पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ग्राम नवागांव पहुंची, जहां मनुभर यादव के घर के सामने सड़क पर रेखा राउत उम्र 45 वर्ष का शव खून से लतपथ पड़ा हुआ मिला।

पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और प्रार्थी के कथन के आधार पर बिना नंबरी अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। कृष्णा राउत ने बताया कि उसकी बेटी प्रीति राउत और दामाद करीब 20 दिन पहले मायके आए थे। कुछ दिनों पूर्व गांव के रथ देखने के दौरान आरोपित लुकेश्वर यादव द्वारा उसकी बेटी प्रीति के साथ अश्लील हरकत की गई थी, जिसे रेखा राउत (मृतिका) ने डांटा था।

बाद में लुकेश्वर के पिता ने क्षमा मांगी और दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी। परंतु लुकेश्वर यादव मन में रंजिश पाले बैठा था। 25 जुलाई की शाम जब रेखा राउत ऊपर पारा से लौट रही थी, तभी लुकेश्वर यादव ने अपने घर से लोहे की कुल्हाड़ी लेकर रास्ते में उसकी दो-तीन बार वार कर निर्मम हत्या कर दी।

F महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, लुकेश्वर यादव पिता मनुभर यादव निवासी नवागांव धौराडांड को हिरासत में लिया और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व खून से सने कपड़े जब्त किए और धारा 103(1) भा.दं.सं. (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button