छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व: रक्षा बंधन आज पूरे देश में उल्लास के साथ मनाया जा रहा

सारंगढ़-बिलाईगढ़।
भाई-बहन के पवित्र प्रेम और रक्षा के संकल्प का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन आज पूरे भारत में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई बहनों की सुरक्षा और सम्मान की शपथ लेते हैं।

शहर से लेकर गांव तक बाजारों में रक्षाबंधन का उल्लास साफ झलक रहा है। रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानों और मिठाइयों की महक ने त्यौहार के माहौल को और भी खास बना दिया है।

सारंगढ़ विशालपुर  दिलीप टंडन, जो अपने परिवार के एक मात्र भाई हैं, बताते हैं कि वे तीन बहनों के इकलौते भाई होने का सौभाग्य पाकर गर्व महसूस करते हैं। उनके पिता के पिता (दादा) के छह भाइयों का संयुक्त परिवार होने के कारण यह त्योहार उनके घर में और भी भव्य रूप से मनाया जाता है। सुबह से ही घर में पूजा पाठ और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सभी बहेनों ने रक्षा सूत्र बांधे,

Related Articles

Back to top button