छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

अवैध शराब पर सारंगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 82 लीटर महुआ शराब जप्तपढ़े पूरी खबर,,,,,

सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक अंजानये वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पांडेय और एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सारंगढ़ पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तीन अलग-अलग मामलों में 82 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पहले मामले में ग्राम भिखमपुरा में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामकुंमार बरिहा को गिरफ्तार कर उसके पास से दो बोरी में 50 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत लगभग 10 हजार रुपये, जब्त की।

दूसरे मामले में ग्राम ठेलाकाभाटा कोसाबाड़ी के पास से राजकुमार सारथी को दबोचकर दो बोरी में 26 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 5200 रुपये, बरामद की गई।

तीसरे मामले में ग्राम लोहारीन डबरी में पुनीया बाई अजगल्ले के पास से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 1200 रुपये, जब्त की गई।

तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक कामिल हक, प्रआर धनेश्वर उरांव, आरक्षक ओमप्रकाश राठौर, मुकेश चंद्र, गौरी भारद्वाज, शकुंतला जायसवाल सहित पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button